राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस कर्मी 28 को देंगे धरना

News Saga Desk

रांची। राज्यभर में 108 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारियों ने 28 जून को राजभवन (जाकिर हुसैन पार्क) के समक्ष विशाल महाधरना प्रदर्शन की घोषणा की है। एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारी झारखंड सरकार और सेवा प्रदाता संस्थाओं की ओर से लगातार अनदेखी किए जाने का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारी संघ का आरोप है कि उन्हें न तो ऑफर लेटर और न ही ज्वॉइनिंग लेटर दिया गया है। इसके कारण भविष्य में उनके सेवा समाप्त होने की स्थिति में किसी प्रकार की गारंटी नहीं है।

संघ का कहना है कि नियमित पत्राचार और मांगों के बावजूद अब तक सरकार और संस्था की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। संघ के अनुसार कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन, स्थायी नियुक्ति, पुरानी सेवाओं का बकाया भुगतान, एनएचएम से स्थायित्व जैसी बुनियादी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को 28 जून से पहले नहीं माना गया, तो वे कार्य बहिष्कार सहित अन्य आंदोलन को बाध्य होंगे। यह जानकारी बृजेश कुमार ने सोमवार को दी।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More