रांची: मोबाइल के इस्तेमाल पर डांटने पर नाबालिग छात्रा ने की खुदकुशी

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के कार्ट सराय रोड, अपर बाजार से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक 15 साल की छात्रा ने मामूली बात पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा को उसकी मां ने मोबाइल देखने से मना किया था, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने कोतवाली थाना में अस्वाभाविक मौत (यूडी केस) का मामला दर्ज कराया है।

छात्रा के पिता ने बताया कि सोमवार को उनकी बेटी कंप्यूटर क्लास से दोपहर करीब 1:30 बजे घर लौटी थी। घर आने के बाद वह मोबाइल फोन पर कुछ देख रही थी। इस पर मां ने उसे मोबाइल देखने से रोका। यह सुनते ही छात्रा नाराज हो गई, उसने गुस्से में मोबाइल ज़मीन पर पटक दिया और सीधे अपने कमरे में चली गई।  छात्रा ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ समय बाद जब वह बाहर नहीं आई तो परिजन दरवाजा खटखटाने लगे। कई बार आवाज देने के बावजूद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो परिवारवालों को अनहोनी की आशंका हुई और दरवाजा तोड़ दिया गया। दरवाजा खुलते ही परिजन हैरान रह गए। कमरे के अंदर छात्रा फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देख परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More