10 जुलाई को रांची आएंगे अमित शाह, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में लेंगे हिस्सा

News Saga Desk

रांची। दस जुलाई को रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक सूचना राज्य सरकार को दे दी है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के मुख्यमंत्रियों को भी शामिल होने का निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि पिछली बार 10 मई को रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रस्तावित थी। लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और युद्ध की स्थिति को देखते हुए बैठक स्थगित कर दी गयी थी। उस समय अमित शाह नौ मई को रांची आनेवाले थे और 10 मई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेनेवाले थे।

अमिताभ कौशल बने नोडल अधिकारी

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर राज्य सरकार ने भी तैयारी शुरू कर दी है। आज गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल ने आईजी, डीसी, एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उसमें आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल को पूरे कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। अब उनके अधीन एक सेल का गठन किया जाएगा। उसमें प्रोटोकॉल, वाहन, खान-पान सहित अन्य कार्यों के लिए अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। एक सप्ताह बाद फिर तैयारी की समीक्षा की जाएगी।

अमित शाह के दौरे का पड़ सरकता है असर

इधर अमित शाह के रांची आने की सूचना के बाद सरकार और भाजपा के भीतर भी उत्सुकता बढ़ गयी है। मालूम हो कि अमित शाह का कोई भी दौरान कई विषयों को लेकर महत्वपूर्ण हो जाता है। हालांकि वह सरकारी बैठक में भाग लेने रांची आ रहे हैं। लेकिन भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं से उनकी मुलाकात सुनिश्चित बतायी जा रही है। इस मुलाकात में वह प्रदेश भाजपा को आवश्यक निर्देश दे सकते हैं। जिसका असर उनके जाने के बाद झारखंड की राजनीति में दिखायी पड़ सकता है।


Read More News

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

UP पॉलिटिक्स: तेज प्रताप से वीडियो कॉल के बाद अखिलेश का सियासी झटका, बिहार में सपा का समर्थन तेजस्वी को

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई वीडियो कॉल के बाद बिहार की राजनीति में नई पारी की...

Read More