बीरभूम बम ब्लास्ट: दो गुटों की हिंसा के बीच धमाका, 2 की मौत के बाद इलाके में तनाव

News Saga Desk

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में शुक्रवार की रात को भयंकर बम ब्लास्ट देखने को मिला। लभपुर ब्लॉक के पास स्थित हातिया गांव में दो गुटों के बीच अचानक हिंसा भड़क गई, जिसके बाद यह धमाका हुआ। इस दौरान दो लोगों की जान चली गई।

शनिवार को पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हिंसा में शामिल दोनों गुट आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए दोनों गुटों के बीच झड़प शुरू हुई और फिर इलाके में हिंसा भड़क गई।

मृतकों की नहीं हुई पहचान

बीरभूम के एसपी अमनदीप ने घटना में दो लोगों की जान जाने की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, पुलिस ने घायलों की संख्या का खुलासा नहीं किया है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि हातिया गांव की हिंसा में शामिल दोनों गुटों में पुरानी दुश्मनी है। स्थानीय लोगों की मानें तो हिंसा में शामिल दोनों गुट सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) कांग्रेस से जुड़े हैं। दोनों गुटों पर नकली सिक्के छापने का आरोप है। हिंसा में एक तरफ शेख मैनुद्दीन और उसके सहयोही शेख मुसतफी शामिल थे। वहीं, दूसरे गुट की अगवाई शेख मुनीर कर रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार,

मुनीर काफी समय से मैनुद्दीन और मुस्तफी को इलाके से दूर रखने में कामयाब था। हालांकि शुक्रवार को मैनुद्दीन ने इलाके में घुसने की कोशिश की, जिसे मुनीर ने रोक दिया। इसके बाद ही दोनों गुटों ने हिंसा शुरू कर दी।

देर रात हुआ धमाका

शुक्रवार को पूरे दिन चले हिंसक घटनाओं के बाद देर रात को मैनुद्दीन और मुस्तफी हथियारों और बारूद के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान बड़ा बम धमाका हुआ, जिसमें 2 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More