मंच ने गायों को खिलाई रोटी-सब्जी, गाजर-गुड़

रांची, मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा की ओर से रविवार को हरमू स्थित रांची गौशाला न्यास में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच के सदस्यों और उनके परिवारजनों ने निर्बल और असहाय गौ माताओं को ताज़ा हरी सब्ज़ी, गाजर, खीरा, रोटी और गुड़ खिलाकर गो सेवा की। सबों ने सेवा भावना के साथ कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई।

मंच के प्रवक्ता राघव जालान ने बताया कि मंच हर माह अपने सदस्यों और उनके परिवार वालों के लिए गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित करता है। इसी क्रम में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के गौ सेवा प्रभारी शुभम सिंघानिया और सौरभ अग्रवाल की अहम भूमिका रही। मौके पर शाखा अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव निकुंज पोद्दार, पूर्वाध्यक्ष मनीष लोधा, युवा बिमल अग्रवाल, युवा विशाल महलका समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर सभी 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़े प्रतिभागी

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर रांची सहित सभी 24 जिलों में रन फॉर क्लीनलीनेस का आयोजन हुआ।...

झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।...

Read More