फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का जलवा, छह दिनों में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

News Saga Desk

आमिर खान अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की जबरदस्त सफलता का जश्न मना रहे हैं। 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और दर्शकों का क्रेज अब भी कायम है। ‘सितारे जमीन पर’ ने महज छह दिनों में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो इस साल की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनती जा रही है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ‘सितारे जमीन पर’ ने अपनी रिलीज के छठे दिन 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 82.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन इसने 20.2 करोड़ रुपये और तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 27.25 करोड़ रुपये कमाए। चौथे और पांचवें दिन फिल्म ने क्रमशः 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब सभी की निगाहें इसके पहले हफ्ते की कुल कमाई पर टिकी हैं।

आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी ‘सितारे जमीन पर’ का निर्माण आमिर खान ने अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ मिलकर किया है। इस फिल्म में पहली बार आमिर की जोड़ी जेनेलिया डिसूजा के साथ बनी है, जिन्होंने गुलशन की पत्नी सुनीता का किरदार निभाया है। आमिर ने फिल्म में एक बदनाम बास्केटबॉल कोच गुलशन की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे बच्चों और उनके जीवन के संघर्षों पर आधारित है, जो दर्शकों को एक भावनात्मक और प्रेरणादायक यात्रा पर ले जाती है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More