स्‍टेट बैंक ने रिलायंस कम्युनिकेशन को दिया झटका, ऋण खाता फ्राड घोषित

– कंपनी के ऋण को धोखाधड़ी बताया, अनिल अंबानी का नाम आरबीआई को भेजने की कार्रवाई

News Saga Desk

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने दूरसंचार कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस को बड़ा झटका दिया है। बैंक ने कंपनी के ऋण खाते को ‘धोखाधड़ी’ के रूप में वर्गीकृत करने के साथ ही पूर्व निदेशक अनिल अंबानी का नाम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को रिपोर्ट करने का फैसला भी किया है।

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि उसे स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया से इस संबंध में 23 जून का एक पत्र मिला है। कंपनी ने नियामक को बताया कि एसबीआई की धोखाधड़ी पहचान समिति ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) के ऋण खाते को ‘धोखाधड़ी’ के रूप में वर्गीकृत करने का निर्णय लिया है। बैंक ने कहा कि वह आरबीआई के मास्टर निर्देशों और परिपत्रों के अनुरूप ऋण खाते और अनिल अंबानी के नाम की जानकारी केन्द्रीय बैंक को देने की कार्रवाई शुरू करने जा रहा है। 30 जून को प्राप्त पत्र में विभिन्न अनियमितताओं का हवाला दिया गया है, जिसमें रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड (आरटीएल) और अन्य समूह कंपनियों सहित संबंधित संस्थाओं के माध्यम से संभावित फंड डायवर्जन और ऋण शर्तों का उल्लंघन शामिल है। एसबीआई ने उल्लेख किया कि ये निर्णय कई कारण बताओ नोटिस और फोरेंसिक ऑडिट की जांच के बाद लिया गया है।

इससे पहले नवंबर, 2024 में केनरा बैंक ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के खाते को भी “धोखाधड़ी” के रूप में वर्गीकृत किया था, जिस पर इस साल की शुरुआत में बॉम्बे हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी।उल्‍लेखनीय है कि यह कार्रवाई जून, 2019 में अपनी कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) शुरू होने से पहले रिलायंस कम्युनिकेशंस द्वारा प्राप्त क्रेडिट सुविधाओं के संबंध में है। तब से कंपनी के मामलों को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी), मुंबई बेंच की देखरेख में रिज़ॉल्यूशन प्रोफेशनल अनीश निरंजन नानावटी द्वारा प्रबंधित किया गया है, जो वर्तमान में एक अनुमोदित समाधान योजना की समीक्षा कर रहा है।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

झारखंड स्थापना दिवस पर सभी 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़े प्रतिभागी

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर रांची सहित सभी 24 जिलों में रन फॉर क्लीनलीनेस का आयोजन हुआ।...

झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।...

Read More