शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

News Saga Desk

नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई । बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से बाजार की चाल में कुछ देर के लिए तेजी का रुख बनता हुआ नजर आया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण बाजार की चाल में दोबारा गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.32 प्रतिशत और निफ्टी 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और एक्सिस बैंक के शेयर 4.42 प्रतिशत से लेकर 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, विप्रो और हिंडाल्को के शेयर 1.92 प्रतिशत से लेकर 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,401 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,317 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,084 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में और 27 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 369.52 अंक की कमजोरी के साथ 82,820.76 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल भी ऊपर नीचे होने लगी। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 83,040.74 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 82,791.83 अंक तक गोता भी लगाया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 268.76 अंक की कमजोरी के साथ 82,921.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 99.75 अंक टूट कर 25,255.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में भी लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 25,322.45 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर ये 25,244 अंक तक गिर भी गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 71.80 अंक की गिरावट के साथ 25,283.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 345.80 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,190.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 120.85 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,355.25 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

झारखंड स्थापना दिवस पर सभी 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़े प्रतिभागी

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर रांची सहित सभी 24 जिलों में रन फॉर क्लीनलीनेस का आयोजन हुआ।...

झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।...

Read More