स्टॉक मार्केट में फीकी एंट्री से एस्टन फार्मा ने किया निराश, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट

News Saga Desk

नई दिल्ली। फार्मा प्रोडक्ट्स बनाकर दुनिया के कई देशों में उनका निर्यात करने वाली कंपनी एस्टन फार्मास्यूटिकल्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में कमजोर एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को काफी निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 123 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 3.25 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ इसकी लिस्टिंग 119 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण कुछ ही देर में कंपनी के शेयर फिसल कर 113.05 रुपये के लोअर सर्किट लेवल पर पहुंच गए। इस तरह पहले दिन के कारोबार में ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों को 8.09 प्रतिशत का नुकसान हो गया।

एस्टन फार्मास्यूटिकल्स का 27.56 करोड़ रुपये का आईपीओ 9 से 11 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 186.55 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 85.76 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 353.14 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 172.06 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 22.41 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ के जरिये जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपनी नई मशीनरी खरीदने, पुराने कर्जों को चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 1.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 1.36 करोड़ रुपये और 2024-25 में उछल कर 4.33 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का राजस्व 2022-23 के 7.19 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 के अंत तक 25.61 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 के पहले दो महीने अप्रैल और मई के दौरान कंपनी को 1.32 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो चुका है। इसी तरह इस अवधि में कंपनी 6.21 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर चुकी है।

बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा: शीतला अष्टमी पर मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

पटना: बिहार के नालंदा जिले में शीतला अष्टमी के अवसर पर बड़ा हादसा हो गया। मघड़ा गांव स्थित माता...

March 31, 2026

Read More News

रांची में महिला के साथ सार्वजनिक अपमान, चप्पल की माला और कालिख पोतकर मुहल्ले में घुमाया, आरोपी गिरफ्तार

रांची के सदर थाना इलाके में 29 मार्च को एक महिला के साथ बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई।...

Read More