स्‍टेट बैंक बॉन्ड के जरिए 20 हजार करोड़ रुपये जुटाएगा, बोर्ड ने दी मंजूरी

News Saga Desk

मुंबई। देश एवं सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) चालू वित्‍त वर्ष 2025-26 में घरेलू निवेशकों को बॉन्ड जारी कर 20 हजार करोड़ रुपये तक जुटाएगा। एसबीआई बोर्ड ने बॉन्ड जारी करने की योजना को मंजूरी दे दी है।

स्‍टेट बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने बेसल III-कंप्लायंट अतिरिक्त टियर-1 और टियर-2 बॉन्ड जारी करके 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है। एसबीआई ने एक्सचेंजों बताया कि बैंक चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान घरेलू निवेशकों को बॉन्ड जारी करेगा। इसके लिए जहां भी आवश्यक हो भारत सरकार से मंजूरी लेनी होगी।

उल्‍लेखनीय है कि धन उगाहने की घोषणा के बाद ऋणदाता के शेयर बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍स्‍चेंज और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज पर लगभग 2 फीसदी बढ़कर 832 रुपये के करीब दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। एसबीआई के शेयर पिछले 12 महीनों में लगभग 6 फीसदी की गिरावट के साथ पिछड़ रहे हैं। हालांकि वे 2025 में अब तक 5 फीसदी का सकारात्मक रिटर्न देने में कामयाब रहे हैं।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

झारखंड स्थापना दिवस पर सभी 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़े प्रतिभागी

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर रांची सहित सभी 24 जिलों में रन फॉर क्लीनलीनेस का आयोजन हुआ।...

झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।...

Read More