केंद्र ने एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ाया

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गुरदीप सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल बढ़ाकर जुलाई, 2026 तक कर दिया गया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने सीएमडी के रूप में पुनः नियुक्त करने के विद्युत मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस बारे में गुरुवार को एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। सीएमडी गुरदीप सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन अब वे 31 जुलाई, 2026 तक बिजली कंपनी एनटीपीसी का नेतृत्व करेंगे। एनटीपीसी, विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक इकाई है।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More