झारखंड में माइनिंग टूरिज्म की शुरुआत: प्राकृतिक सौंदर्य, मंदिरों और खदानों का रोमांच एक साथ

News Saga Desk

रांची। पतरातू की खूबसूरत वादियां, विख्यात शक्तिपीठ रजरप्पा मंदिर एवं खदानों का रोमांचकारी अनुभव लेना हैं तो आप यहां आइए। झारखंड में माइनिंग टूरिज्म शुरू हो गया है।  राज्य में माइनिंग टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने सीसीएल के साथ करार किया है। इस तरह झारखंड माइनिंग टूरिज्म शुरू करने वाला देश का पहला राज्य होगा।  

हजारीबाग के उत्तर उरिमारी ओपन कास्ट कोल माइन से झारखंड में माइनिंग टूरिज्म की शुरुआत होगी। अब आम लोग भी ओपन माइनिंग से रुबरु हो सकेंगे। उन्हें नजदीक से माइनिंग देखने का मौका मिलेगा। .यह अलग तरह का रोमांचकारी अनुभव देगा।  

झारखंड को खनिज, जंगल और ऊर्जा की धरती कहा जाता है, भारत के कुल खनिज उत्पादन में चालीस प्रतिशत से अधिक का योगदान झारखंड ही देता है। उन्नासी हजार सात सौ चौदह हेक्टेयर से भी अधिक भूमि पर फैले खनन क्षेत्र के साथ, झारखंड वास्तव में भारत का खनिज हृदय है। अब झारखंड पर्यटकों को खनन का एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है। जहां आप ओपन कास्ट खदानों, साइलो साइट्स को नजदीक से महसूस कर पाएंगे और रोमांच का आनंद ले सकेंगे। झारखंड टूरिज्म डेवलमेंट कारपोरेशन और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के साथ साझेदारी में आयोजित ये रोमांचक टूर सुरक्षा गियर, भोजन और अविस्मरणीय दृश्यों के साथ एक यादगार अनुभव प्रदान करेगा।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More