स्टॉक मार्केट में आदित्य इंफोटेक की धांसू एंट्री, निवेशकों को 50 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा

News saga Desk

नई दिल्ली। आदित्य इंफोटेक के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 675 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी एंट्री 1,018 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 1,015 रुपये के स्तर पर हुई। इस तरह लिस्टिंग के साथ ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों को 50 प्रतिशत से अधिक का फायदा हो गया।

लिस्टिंग के बाद लिवाली शुरू हो जाने के कारण कंपनी के शेयरों की स्थिति में और सुधार हुआ। दोपहर 12 बजे तक कारोबार होने के बाद आदित्य इंफोटेक के शेयर बीएसई पर 1,070.05 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 1,071 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इस तरह पहले दिन दोपहर 12 बजे तक के कारोबार के बाद कंपनी के आईपीओ निवेशक 58 प्रतिशत से अधिक के मुनाफे में थे।

आदित्य इंफोटेक का 1,300 करोड़ रुपये का आईपीओ 29 से 31 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 100 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। इसमें 500 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू और 800 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल शामिल थे। ऑफर फॉर सेल के जरिये कंपनी के प्रमोटर खेमका परिवार ने अपनी कुछ हिस्सेदारी बेची है। आईपीओ के जरिये जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने पुराने कर्जों को चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

आईपीओ के खुलने से एक दिन पहले 28 जुलाई को कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 582.30 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस एंकर बुक में 86.26 लाख शेयरों का आवंटन 675 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया गया। इसमें 54 बड़े संस्थागत निवेशकों ने भाग लिया था, जिनमें गवर्नमेंट ऑफ सिंगापुर, गोल्डमैन सैक्स, नोमुरा ट्रस्ट, अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, अलायंस ग्लोबल, ईस्टस्प्रिंग इनवेस्टमेंट्स और मनुलाइफ ग्लोबल फंड जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल थे।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

झारखंड स्थापना दिवस पर सभी 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़े प्रतिभागी

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर रांची सहित सभी 24 जिलों में रन फॉर क्लीनलीनेस का आयोजन हुआ।...

झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।...

Read More