रेपो रेट में इसबार बदलाव नहीं, लगातार तीन बार कटौती के बाद 5.50 फीसदी पर बरकरार

News Saga Desk

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को प्रमुख नीतिगत दरों की घोषणा की। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिनों की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुंबई में आज बताया कि इस बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है। बीती लगातार तीन बैठकों में केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट घटाने की घोषणा की थी और यह फिलहाल 5.50 फीसदी पर बरकरार है।

इससे पहले केंद्रीय बैंक ने जून की मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट और अप्रैल की पॉलिसी में 25 बेसिस प्वाइंट की कमी की थी। रेपो रेट में कमी नहीं होने से होम लोन के मौजूदा ग्राहकों के साथ-साथ उन लोगों को भी निराशा हुई है, जो घर खरीदने के लिए होम लोन और कार खरीदने के लिए रेपो रेट में कमी का इंतजार कर रहे थे। रेपो रेट वह ब्याज दर है, जिस पर आरबीआई देश के तमाम बैंकों को कर्ज देता है और इसमें होने वाला उतार-चढ़ाव लोन लेने वाले ग्राहकों पर सीधा असर डालता है।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

झारखंड स्थापना दिवस पर सभी 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़े प्रतिभागी

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर रांची सहित सभी 24 जिलों में रन फॉर क्लीनलीनेस का आयोजन हुआ।...

झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।...

Read More