News Saga Desk
रामगढ। पिता के श्राद्धकर्म तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेमरा में ही रहेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि देने के बाद अब कुछ दिनों तक नेमरा में ही ठहरे रहेंगे। मुख्यमंत्री ने अंतिम संस्कार संबंधी सभी विधियों में पूरी हिस्सेदारी निभाने का निर्णय लिया है। नेमरा में रहकर वह अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे और श्राद्धकर्म में उपस्थित रहेंगे। श्राद्धकर्म तक नेमरा में रहने से मुख्यमंत्री को न केवल पारिवारिक विधियों में भागीदारी का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें अपने पिता की यादों और आशीर्वाद के साथ समय बिताने का भी अवसर मिलेगा। यह समय हेमंत सोरेन के लिए भावनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि मंगलवार को हेमंत सोरेन ने अपने पिता को मुखाग्नि दी है। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री का हौसला बढ़ाया है।
No Comment! Be the first one.