श्राद्ध तक नेमरा में ही रहेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

News Saga Desk

रामगढ।  पिता के श्राद्धकर्म तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेमरा में ही रहेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि देने के बाद अब कुछ दिनों तक नेमरा में ही ठहरे रहेंगे। मुख्यमंत्री ने अंतिम संस्कार संबंधी सभी विधियों में पूरी हिस्सेदारी निभाने का निर्णय लिया है। नेमरा में रहकर वह अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे और श्राद्धकर्म में उपस्थित रहेंगे। श्राद्धकर्म तक नेमरा में रहने से मुख्यमंत्री को न केवल पारिवारिक विधियों में भागीदारी का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें अपने पिता की यादों और आशीर्वाद के साथ समय बिताने का भी अवसर मिलेगा। यह समय हेमंत सोरेन के लिए भावनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि मंगलवार को हेमंत सोरेन ने अपने पिता को मुखाग्नि दी है। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री का हौसला बढ़ाया है। 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More