पाकिस्तान में भीषण हादसा: यात्रियों से भरी बस तालाब में गिरी, 2 की मौत, 13 घायल

News Saga Desk

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अहमदाबाद में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। कई यात्रियों के भरी बस अचानक तालाब में पलट गई। मंगलवार को हुए इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 13 से अधिक लोग घायल हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार, बस गुजरांवाला से जफरवाल जा रही थी, तभी ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया और बस बेकाबू होकर तालाब में पलट गई।

चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

इस हादसे के दौरान बस में मौजूद कई यात्री अंदर ही फंसे रह गए, जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन के चलाकर बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही जिला आपातकाल अधिकारी मोहम्मद औरंगजेब मौके पर पहुंचे। तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी घायलों को बाहर निकाल लिया गया है।

2 की मौत और 13 घायल

हालांकि, इस हादसे में 30 वर्षीय शोएब और 38 वर्षीय सादिया बिबी की मौत हो गई। उनके शवों को भी बस से बाहर निकाला गया। हादसे में 13 लोग घायल थे, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय लोगों के अनुसार, बस काफी तेज रफ्तार में थी और सड़क की हालत बदतर थी। ऐसे में बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More