टेस्ला ने नई दिल्ली के एरोसिटी वर्ल्डमार्क 3 में अपना शोरूम खोला

News saga Desk

नई दिल्‍ली। अमेरिकी कारोबारी ऐलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में अपना दूसरा शोरूम खोल दिया है। कंपनी ने मुंबई के बाद अपने दूसरे शोरूम का सोमवार को नई दिल्ली में शुभारंभ किया है। ये नया टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर, एयरोसिटी वर्ल्डमार्क 3 बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है।

कंपनी के मुताबिक एयरोसिटी वर्ल्डमार्क कॉम्प्लेक्स में टेस्ला का दूसरा शोरूम 8,200 स्क्वायर फीट में बना है, जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास है। टेस्ला का यह एक्सपीरियंस सेंटर एनसीआर के उपभोक्ताओं को सर्विस देगा। नई दिल्ली का यह इलाका हाई-एंड बिजनेस और हॉस्पिटैलिटी हब है, जहां लग्जरी होटल्स, बड़ी कंपनियों के ऑफिस और हाई-प्रोफाइल रिटेल स्टोर्स मौजूद हैं। कंपनी ने इससे पहले 15 जुलाई को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित मेकर मैक्सिको मॉल में अपना पहला भारतीय शोरूम खोला था।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More