‘ट्रंप के मंत्री ने माना, भारत ट्रेड डील पर नहीं झुकेगा; रवैया बताया थोड़ा अड़ियल’

News Saga Desk

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार औ टैरिफ की तल्खी के बीच अब ट्रंप प्रशासन ने मान लिया है कि भारत किसी देश के दवाब में आकर फैसले लेना वाला देश नहीं है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने भारत रुख से परेशान होकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में ‘थोड़ा अड़ियल’ रवैया दिखा रहा है।

अमेरिका के इस बयान से साफ है कि भारतीय कूटनीति के आगे ट्रंप सरकार की चतुराई फीकी पड़ गई है। स्कॉट बेसेन्ट ने ये जवाब तब दिया जब उनके भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा, “यह थोड़ा मुश्किल लक्ष्य है। लेकिन हम अच्छे पोजिशन में हैं। जिन बड़े व्यापारिक सौदों पर अभी सहमति नहीं बनी, उनमें स्विट्जरलैंड और भारत शामिल हैं। भारत थोड़ा अड़ियल रहा है।” उन्होंने आगे बताया कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर और वकीलों की टीमें इन सौदों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।

भारत और अमेरिकी के बीच बातचीत जारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसमें से 25 फीसदी टैरिफ भारत के रूस से तेल खरीदने के कारण लगाया गया है। यह टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा। यह कदम तब उठाया गया, जब दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की छठी दौर की बातचीत के लिए अमेरिकी टीम 25 अगस्त को भारत आने वाली है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More