पलामू में दोहरा हत्याकांड: सास की हत्या कर भाग रहे दामाद को ससुराल वालों ने मार डाला

News Saga Desk

पलामू।  पलामू में हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां मानसिक रूप से बीमार एक दामाद ने अपनी ही सास की हत्या कर दी। इसके बाद आक्रोश में ससुराल वालों ने भी दामाद की हत्या कर दी। मामला जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल गांव के शुक्रवार का है। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल पुलसी को सुचना दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के खेतपुरा निवासी प्रमोद कुमार की शादी 2021 में छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल गांव की रहने वाली शोभा कुमारी के साथ हुई थी। और प्रमोद इलाज के लिए अपने ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान किसी विवाद को लेकर उसने कुदाल से अपनी सास सुशीला देवी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह ससुराल से भाग रहा था, लेकिन इसी क्रम में परिजनों ने उसकी भी हत्या कर दी। 

घटना के बाद लोगों ने छतरपुर थाने में सुचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार दामाद ने घर में रखे कुदाल से अपनी सास को दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला है। 


Read More News

नीट यूजी पुनर्परीक्षा में सॉल्वर गैंग का झारखंड कनेक्शन, पलामू और गिरिडीह की दो अभ्यर्थी पकड़ी गईं

बिहार के लखीसराय में आयोजित नीट यूजी पुनर्परीक्षा में कथित गड़बड़ी और सॉल्वर गैंग से जुड़े मामले...

यूथ हॉकी एशियन चैंपियनशिप की तैयारी के लिए राष्ट्रीय कैंप में झारखंड के छह खिलाड़ियों का चयन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर झारखंड के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। हॉकी इंडिया...

देवघर पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की करेंगे समीक्षा

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे। संथाल परगना के...

Read More