कोर्ट रूम में फिर गूंजेगी जॉली की आवाज, अरशद वारसी की वापसी से फैंस उत्साहित

News Saga Desk

बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और गहरी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अरशद वारसी एक बार फिर अपने मशहूर किरदार एडवोकेट जगदीश त्यागी यानी ओरिजिनल जॉली के रूप में वापसी कर रहे हैं। ‘जॉली एलएलबी 3’ की घोषणा के बाद से ही दर्शक उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब यह इंतजार खत्म हो गया है।

साल 2013 में रिलीज़ हुई जॉली एलएलबी ने भारतीय सिनेमा में कोर्ट रूम कॉमेडी को नया आयाम दिया था। मेरठ के छोटे शहर के वकील जॉली त्यागी के रूप में अरशद वारसी ने अपनी सादगी, चतुराई और हास्य से दर्शकों को खूब प्रभावित किया था। इस बार कहानी और भी दिलचस्प होने वाली है, क्योंकि अरशद वारसी का मुकाबला होगा अक्षय कुमार के जॉली मिश्रा से और इस जॉली-टकराव के बीच फंसेंगे हमेशा परेशान रहने वाले जज त्रिपाठी, जिनकी भूमिका एक बार फिर शानदार कलाकार सौरभ शुक्ला निभाने जा रहे हैं।

फिल्म में ह्यूमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह दमदार स्टारकास्ट फिल्म को और भी मज़ेदार और ज़बरदस्त बनाने का वादा करती है। निर्देशक सुभाष कपूर और निर्माता आलोक जैन व अजीत अंधारे की इस फिल्म में जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा, धारदार कॉमेडी और पैनी सामाजिक टिप्पणी का तड़का होगा। 19 सितंबर को, जब देशभर के सिनेमाघरों में शुरू होगी अब तक की सबसे धमाकेदार जॉली लड़ाई।


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More