एशिया कप 2025: संजू सैमसन की दावेदारी को चुनौती, विकेटकीपर की रेस में दो और नाम आगे

News Saga Desk

नई दिल्ली। अगले महीने यूएई में एशिया कप खेला जाना है और टीम इंडिया की नजरें इस अपने नाम करने पर हैं। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा क्योंकि अगले साल इसी प्रारूप का वर्ल्ड कप है। इस एशिया कप से पहले सेलेक्शन कमेटी पसोपेश में है। इसका एक कारण है उन दो विकेटकीपरों की तलाश जो इस टीम का हिस्सा होंगे।

ऋषभ पंत को टी20 टीम के लिए नहीं गिना जा रहा है ये बात साफ हो गई है। ऐसे में अब सवाल ये है कि पंत नहीं तो कौन? एक नाम जो सबसे आगे है वो है संजू सैमसन। टी20 में भारत के लिए पिछली सीरीजों में दमदार खेल दिखाने वाले संजू इस फॉर्मेट के बड़े नाम है और जमकर रन बनाने का दम रखते हैं।

सैमसन के साथ कौन?

संजू का एशिया कप के लिए चुना जाना तय है। लेकिन सवाल अब यहां ये है कि दूसरे विकेटकीपर के तौर पर किसे चुना जाएगा? इस रेस में दो नाम हैं जिनके बारे में चर्चा हो सकती है। दोनों ही टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं और आईपीएल के लिए जरिए अपनी हिटिंग एबलिटी को साबित कर चुके हैं। इनमें पहला नाम है जितेश शर्मा का।

आईपीएल में पंजाब किंग्स से खेलते हुए जितेश ने जमकर रन बनाए और फिनिशर की भूमिका निभाई। पिछले आईपीएल में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हिस्सा थे और इस टीम को खिताब दिलाने में उनकी फिनिशर वाली काबिलियत काफी काम आई। जितेश की विकेटकीपिंग भी शानदार है और वह निचले क्रम में तेजी से रन भी बना सकते हैं। एशिया कप में दूसरे विकेटकीपर के दौर पर जितेश का नाम सबसे आगे चल रहा है। य़ानी देखा जाए तो संजू और जितेश का नाम टीम में लगभग तय है।

ये खिलाड़ी भी रेस में

जितेश शर्मा के अलावा एक और खिलाड़ी टीम में दूसरे विकेटकीपर की रेस में है और हैं संजू की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स में खेलने वाले ध्रुल जुरैल। जुरैल टेस्ट में भी दूसरे विकेटकीपर के तौर पर खेलते हैं और टी20 में भी वह इस रेस में हैं। जुरैल में भी मैच फिनिश करने की काबिलियत है। आईपीएल में यह काम वह राजस्थान के लिए कर चुके हैं।


Read More News

अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More