पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी, कुख्यात विजय सहनी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

News Saga Desk

पटना। पटना पुलिस ने रविवार देर रात को कुख्यात अपराधी विजय सहनी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में दो गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इस पूरी घटना की जानकारी दी है। एसएसपी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज वह बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था। इसी के लिए उसने हथियार छुपाकर रखा था। हथियार रिकवरी करने जब पुलिस की टीम गई तो हथियार निकालने के क्रम में उसने पुलिस पर ही फायरिंग कर दिया। पुलिस की तरफ से आत्मरक्षा में फायरिंग की गई। पुलिस की गोली उसके दोनों पैर में जा लगी। गोली लगने के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

एसएसपी ने बताया कि विजय सहनी ने पुलिस पर एक गोली चलाई थी जिसके जवाब में पुलिस ने दो गोली दागी जो सीधे उसके दोनों पैर में जाकर लगी। पुलिस कर्मियों को भी हल्की चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि विजय सहनी के ऊपर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित कई मामले उस पर दर्ज हैं। यह पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था, लेकिन इस बार वह दो बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में लेकिन पुलिस ने उसके सारे मंसूबे पर पानी फेर दिया। पूछताछ में विजय सहनी ने कई हत्या के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। उसने बताया कि इसी साल होटल व्यवसायी संतोष हत्याकांड में वो शामिल था। ओडिशा और धनबाद (झारखंड) में जो बैंक डकैती हुई थी, उसमें भी इसका हाथ था।


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More