बिहार चुनाव 2025: महिला वोटरों को साधने के लिए CM नीतीश का नया दांव, शुरू किया ‘सुशासन का सार-आपके द्वार’ अभियान

News Saga Desk 

पटना। सुशासन का सार-आपके द्वार अभियान के तहत रविवार को महिला जदयू प्रकोष्ठ की 40 टीमें रवाना हुईं। इन टीमों को प्रदेश जदयू कार्यालय से एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम (सेक्यूलर) के प्रदेश अध्यक्ष डा. अनिल कुमार तथा रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी उपस्थित थे।

ये टीमें विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर सघन अभियान चलाएंगी और महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में बीते 20 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों को बुकलेट, हैंडविल और स्टिकर के माध्यम से प्रत्येक महिला मतदाता तक पहुंचाएंगी।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More