विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विधानसभा में मनरेगा रोक और किसानों के मुआवजे पर जताई चिंता

News Saga Desk

रांची। कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विधानसभा के पूरक मानसून सत्र में क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दे सदन में उठाए। उन्होंने बांसजोर 143 सड़क के पण्डरीपानी के पास बने 100-100 मीटर के पुल एवं पुलिया के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और भ्रष्टाचार का मामला उठाया। विधायक ने पूछा कि क्या उक्त निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन सामग्री का इस्तेमाल हुआ था और यदि हां, तो उसकी मरम्मत कब तक की जाएगी। इस पर एनएच विभाग की ओर से दिए गए जवाब को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उन्होंने तारांकित प्रश्न के माध्यम से यह भी जानकारी मांगी कि क्या सरकार मनरेगा योजना के अंतर्गत पीसीसी कार्य की अनुमति देती है और क्या सिमडेगा जिले में इस कार्य पर रोक है। विभाग ने एक प्रश्न का उत्तर स्वीकारात्मक और दूसरे का अस्वीकारात्मक रूप में दिया, जबकि उन्होंने दावा किया कि सिमडेगा में पीसीसी कार्य पर रोक थी।

शून्यकाल के दौरान विधायक ने टीटांगर प्रखंड में भारी वर्षा और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पहले ही लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More