उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी रांची पहुंचे, हेमंत सोरेन से करेंगे अहम मुलाकात

News Saga Desk

रांची। विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी शनिवार को रांची आने वाले हैं। अपने झारखंड दौरे के दौरान वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर समर्थन की अपील करेंगे। इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि बी. सुदर्शन रेड्डी विपक्षी गठबंधन की रणनीति के तहत राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रमुख नेताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर समर्थन जुटा रहे हैं। रांची दौरा भी इसी क्रम का हिस्सा है। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए जल्द ही चुनाव होने हैं, जिसे लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।


Read More News

जेपीएससी की एपीपी भर्ती परीक्षा का परिणाम विवादों में, दो सदस्यों की आपत्ति के बावजूद जारी हुआ रिजल्ट

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सहायक लोक...

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More