Indoor Plants: घर की सजावट और सेहत दोनों के लिए लाभकारी

News Saga Desk

आज के समय में ज्‍यादातर लोग अपने घरों की खूबसूरती बढ़ाने के ल‍िए गार्डन में कई तरह के पेड़ पौधे लगाते हैं। इससे घर की सुंदरता तो बढ़ ही जाती है, साथ ही आपको अपने घर पर ही रंग ब‍िरंगे फूल मि‍ल जाते हैं। वहीं कुछ लोग इंडोर प्‍लांट्स का भी शौक रखते हैं। फिर चाहे वो बालकनी की सुंदरता बढ़ाने के लिए हो या फिर टेरेस के डेकोरेशन में चार-चांद लगाना हो। लेक‍िन क्‍या आपको मालूम है क‍ि इंडोर प्‍लांट्स से आपकी सेहत को भी कई फायदे म‍िल सकते हैं? अगर नहीं, तो आपको हमारा ये लेख जरूर पढ़ना चाह‍िए। आज हम आपको इंडारे प्‍लांट्स लगाने से सेहत को म‍िलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते ह‍ैं-

तनाव कम करना

आपको बता दें क‍ि पेड़ पौधों के आसपास रहने से शरीर और दिमाग, दोनों को शांति‍ म‍िलती है। अगर आप घर में इंडोर प्‍लांट्स लगाते हैं तो इससे स्‍ट्रेस काे कम करने में मदद म‍िल सकती है।

मेंटल हेल्‍‍थ में सुधार

पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना सिर्फ शौक नहीं है, बल्कि ये एक थेरेपी की तरह भी काम करता है। इसे हॉर्टिकल्चर थेरेपी कहते हैं। ये डिप्रेशन, एंग्जायटी या डिमेंशिया जैसे द‍िमागी बीमारी में राहत देने में मददगार होते हैं। पौधों की देखभाल करने से मूड अच्छा होता है और घर में भी पॉज‍िट‍िव‍िटी आती है।

साफ होती है घर ही हवा

इंडोर प्लांट्स घर के अंदर की सुंदरता तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही हवा को भी शुद्ध बनाते हैं। घर में इस्तेमाल होने वाली कार्पेट, क्लीनर, पेंट हवा को खराब कर देते हैं। ऐसे में घर में लगे इंडोर प्लांट्स हवा को प्‍यूरीफाई करते हैं।

एलर्जी से भी बचाए

इंडोर प्लांट्स एलर्जी से भी राहत दिलाने का काम करते हैं। प्लांट्स घर में मौजूद धूल और सीलन को कम करते हैं। दरअसल, ये एक फिल्टर की तरह काम करते हैं। ऐसा कह सकते हैं क‍ि ये एलर्जी वाले धूल के कणों को एब्‍जॉर्ब कर लेते हैं।

नींद के ल‍िए भी जरूरी

अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो इेडोर प्लांट्स जरूर लगाने चाह‍िए। कुछ प्‍लांट्स ऐसे हैं जैसे लैवेंडर मन को शांत करने का काम करते हैं। साथ ही नींद की क्‍वाल‍िटी भी सुधारते हैं।

घर का माहौल बनाए अच्‍छा

नेचुरल इंडोर प्‍लांट्स लगाने से घर का माहौल भी पॉजिटिव रहता है। ये आपको एनर्जेटिक रखता है। साथ ही काम में ज्यादा मन लगता है और आपकी क्र‍िएटिव‍िटी भी बढ़ती है।

कौन-कौन से Indoor Plants हैं बेस्‍ट?

  • एलोवेरा
  • अरेका पाम
  • स्नेक प्लांट
  • फर्न
  • रबर प्लांट
  • तुलसी
  • लैवेंडर

Read More News

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More