अमन साहू गैंग के पाकिस्तान लिंक का खुलासा, मयंक सिंह ने किए चौंकाने वाले खुलासे

News Saga Desk

रांची।  अमन साहू गैंग से जुड़े मामले में सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह ने रिमांड के दौरान कई बड़े खुलासे किये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसने जांच एजेंसी को बताया कि अमन साहू गैंग के द्वारा कई बार रंगदारी के रूप में वसूले गये पैसे से पाकिस्तान के एजेंटों के जरिये हथियार की खरीदारी की गयी। उसने यह भी खुलासे किये है कि साहू गैंग का कनेक्शन लॉरेंस विश्नोई गैंग के अलावा उग्रवादियों और अन्य आपराधिक गैंग से जुड़ा हुआ है। 

बता दें कि अमन साहू गैंग के सदस्य कोयला कारोबारी, ठेकेदार, ट्रांसपोर्टर, जमीन कारोबारी सहित अन्य लोगों से रंगदारी वसूलने का काम करते हैं। वहीं जब एटीएस की टीम ने उससे पूछताछ की कि कुल कितनी वसूली गैंग ने की तो उसने कहा कि इसकी सटीक जानकारी उसे नहीं है। उसे केवल हथियार खरीदने के पैसे दिए जाते थे। गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में भी मयंक ने एटीएस को जानकारी दी है। वहीं छह दिनों की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद एटीएस टीम के द्वारा उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में रामगढ़ जेल भेज भेज दिया गया। 

सूत्रों के मुताबिक मयंक ने एटीएस को जानकारी दी कि पाकिस्तान से हथियार खरीद के लिए पैसा झारखंड से हवाला के जरिये अमन साहू का गैंग यूरोप भेजता था। उसके बाद पैसा यूरोप से हवाला के जरिये ही मलेशिया और थाइलैंड में जगह बदल-बदलकर रहनेवाले सुरेंद्र मीणा उर्फ मयंक सिंह के पास पहुंचता था। फिर मयंक उस पैसे को मलेशिया की राजधानी कोलालंपुर में स्थित पाक-पंजाब नामक रेस्टारेंट के एक कर्मी के पास पहुंचाता था। और वह कर्मी उस पैसे को पकिस्तान में हथियार बेचने वाले एजेंट के पास पहुंचाता था। जब पैसे मिल जाते थे तब वहां का एजेंट अपने गुर्गों के जरिये अमन साहू के पास हथियार भेजता था। 


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More