कोयला ट्रक में अचानक आग, चालक ने छलांग लगाकर बचाया जीवन

News Saga Desk

गिरिडीह। गिरिडीह में उस समय अफरा – तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब एक कोयला लदे चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना अहले सुबह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोयल लदी एक ट्रक बगोदर जीटी रोड़ के रास्ते बिहार की ओर जा रही थी। इसी बीच अचानक चलती ट्रक में आग लग गयी।

आग बगोदर थाना क्षेत्र के संतरूपी के पास लगी। ट्रक में आग लगने के बाद चालक किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और तुरंत इस घटना की जानकारी बगोदर थाना पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत ही बगोदर थाना पुलिस की टीम और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी कि घटना में ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया हालांकि ट्रक का चालक बाल- बाल बच गया।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More