News Saga Desk
दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुंदराप्लान गांव में डबल मर्डर हुआ है। बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। वहीं उनकी दो बेटियों को घायल कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान साहेब हेम्ब्रम (63) और मंगली किस्कु (60) के रूप में हुई है। साथ ही उनकी दो बेटियों हीरामुनि हेम्ब्रम (25) और बेनी हेंब्रम (17) को भी घायल कर दिया गया। घटना 1 और 2 सितंबर की बीच की रात 2 से 3 बजे की बताई जा रही है।
थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरे मामले पर दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि पुलिस टीम मामले की गहन जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि मामले में दंपति की बड़ी बेटी के प्रेमी द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। वह बीती रात उनके घर आया था, जो पाकुड़ का रहने वाला है। टीम सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
No Comment! Be the first one.