बिहार चुनावी संग्राम: कांग्रेस की ‘बीड़ी’ पर भड़की BJP, लालू ने जोड़ दिया गुजरात कनेक्शन

News Saga Desk

पटना। कांग्रेस की केरल इकाई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से बिहार के सियासी अखाड़ें में तूफान मचा दिया है। इस पोस्ट में केंद्र सरकार की जीएसटी नीतियों पर तंज कसते हुए बीड़ी और बिहार को एक साथ जोड़ा गया, जिसे बिहार के नेताओं ने अपमानजनक बताया है।

कांग्रेस ने अपने पोस्ट में कहा कि “बीड़ी और बिहार दोनों ‘बी’ से शुरू होते हैं” और अब इन्हें “पाप” नहीं माना जा सकता, क्योंकि केंद्र ने बीड़ी पर जीएसटी कम कर दिया। यह पोस्ट अब डिलीट हो चुका है, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने इस पोस्ट को “पूरा बिहार का अपमान” बताया है। उन्होंने इसे कांग्रेस की “असली सोच” बताया, जो बार-बार सामने आ रही है।

क्या था कांग्रेस का पोस्ट और क्यों मचा बवाल?

कांग्रेस की केरल इकाई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट डाला, जिसमें जीएसटी में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया। पोस्ट में लिखा गया, “बीड़ी और बिहार, दोनों ‘बी’ से शुरू होते हैं, और अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।”

यह तंज बीड़ी पर जीएसटी की दरों में कटौती को लेकर था। बीजेपी का कहना है कि बिहार को बीड़ी के साथ जोड़कर पूरे राज्य की छवि को खराब करने की कोशिश की गई। पोस्ट के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इसे हटा लिया, लेकिन तब तक बीजेपी ने इस मुद्दे को हवा दे दी।

लालू यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी पर तंज कसा है। लालू ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा।”


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More