झारखंड कांग्रेस जिलाध्यक्ष की दौड़ में 70 दावेदार, OBC नेता के भाग्य खुलने के आसार

News Saga Desk

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नए जिला अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसे लेकर गुरुवार को बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में जिला प्रभारी अनंत पटेल व बलजीत सिंह वेदी की मौजूदगी में बैठक हुुई। इसमें सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

टिमकेन वर्कर्स यूनियन के महामंत्री विजय यादव, प्रदेश महासचिव राकेश साहू, जिप सदस्य डॉ. परितोष, धर्मेंद्र सोनकर, प्रिंस सिंह, विजय यादव, ज्योति मिश्रा, अवधेश सिंह, प्रमोद साव, कामेश्वर प्रसाद, मनोज साहू, रंजीत साहू, आयुष गुप्ता, अशोक साहू, गौतम गुप्ता समेत तकरीबन 70 लोगों ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। राकेश साहू ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से एक ही जाति के लोगों को जिलाध्यक्ष बनाया जा रहा है। इससे आम लोगों में गलत संदेश जा रहा है।

ओबीसी को मिल सकता है मौका

इधर, पारितोष का कहना है कि वे 25 वर्षों से पार्टी की सेवा, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व वर्तमान में प्रदेश सचिव के तौर पर अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव के साथ साथ चुनावी राजनीति में माहिर भी है। इस जिला में करीबन 22 से 23 लाख मतदाता है उसमें से 9 लाख ओबीसी समाज के लोग हैं। इसलिए इस बार ओबीसी जाति को मौका मिलना चाहिए। इस बार भाजपा को पराजित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा ओबीसी चेहरे को पार्टी में पदाधिकारी बनाएं। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया।


Read More News

Read More