News Saga Desk
रांची। रांची और पूर्णिया के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इंडिगो एयरलाइंस 17 सितंबर से रांची से पूर्णिया के लिए कोलकाता के रास्ते नई विमान सेवा शुरू करने जा रहा है। यह सेवा फिलहाल प्रायोगिक तौर पर सप्ताह में तीन दिन – सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। इंडिगो के अनुसार, यह नई कनेक्टिविटी बिहार और झारखंड के यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक सुगम और समय बचाने वाला बनाएगी।
फ्लाइट शेड्यूल इस प्रकार होगा:
रांची से सुबह 7:40 बजे विमान कोलकाता के लिए रवाना होगा। कोलकाता से यह फ्लाइट दोपहर 1:40 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। पूर्णिया से यह विमान दोपहर 2:30 बजे उड़ान भरकर कोलकाता जाएगा। फिर कोलकाता से उड़ान भरकर यह विमान रात 8:45 बजे रांची लौटेगा।
इस सेवा के शुरू होने से रांची से पूर्णिया की यात्रा अब तेज, सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगी। वर्तमान में रांची से पूर्णिया के लिए केवल एक ट्रेन (रांची-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस) उपलब्ध है, जबकि बस यात्रा लंबी और थकाऊ मानी जाती है।
रांची एयरपोर्ट से बढ़ी उड़ानों की सुविधा
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अब देश के कई प्रमुख शहरों के लिए हवाई यात्रा और आसान हो गई है:
दिल्ली के लिए 7 सीधी फ्लाइट
- बेंगलुरु के लिए 4
- मुंबई और कोलकाता के लिए 3-3 फ्लाइट
- हैदराबाद के लिए 2
- पटना, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चेन्नई और पुणे के लिए 1-1 फ्लाइट
कनेक्टिंग फ्लाइट्स की सुविधा भी
रांची एयरपोर्ट अब यात्रियों को कई शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट सुविधा भी दे रहा है। एयरपोर्ट निदेशक आर. आर. मौर्या ने बताया कि:
- भुवनेश्वर के लिए वाया मुंबई
- इंदौर वाया दिल्ली
- गुवाहाटी वाया बेंगलुरु
- बिशाखापत्तनम वाया हैदराबाद
- त्रिवेंद्रम वाया बेंगलुरु
इन शहरों के लिए यात्रियों को रांची एयरपोर्ट पर एक बार बोर्डिंग कराने के बाद यात्रा के दौरान दोबारा बोर्डिंग की जरूरत नहीं होगी।
No Comment! Be the first one.