अडाणी पावर बिहार में बिजली परियोजना के लिए 3 अरब डॉलर का करेगी निवेश

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। अडाणी पॉवर लिमिटेड बिहार में तीन अरब डॉलर (करीब 26,482 करोड़ रुपये) के निवेश से 2,400 मेगावाट का (अल्ट्रा सुपर-क्रिटिकल) अत्याधुनिक बिजली संयंत्र स्थापित करेगी। अडानी समूह की कंपनी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि उसने बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड बीएसपीजीसीएल के साथ 25 साल के बिजली आपूर्ति समझौता (पीएसए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत राज्य के भागलपुर जिले के पीरपैंती में स्थापित होने वाली परियोजना से बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

कंपनी ने बताया कि वह नए संयंत्र (800 मेगावाटx3) और इसके सहायक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए डिजाइन, निर्माण, वित्त, स्वामित्व और संचालन माडल के तहत लगभग 3 अरब यूएस डॉलर का निवेश करने की योजना है। कंपनी का लक्ष्य 60 महीनों में इन संयंत्रों को चालू करना है।

अडानी पावर लिमिटेड ने 6.075 रुपये प्रति किलोवाट घंटे की न्यूनतम आपूर्ति दर की पेशकश करके यह परियोजना हासिल की है। यह समझौता उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से बीएसपीजीसीएल द्वारा अडानी पावर को अगस्त में जारी किए गए लेटर ऑफ अवार्ड के अतिरिक्त है। उल्‍लेखनीय है कि आडाणी पॉवर लिमिटेड अडानी समूह की कंपनी है, जो विद्युत ऊर्जा के उत्पादन से संबंधित परियोजनाएं लगाती है। इसका मुख्यालय गुजरात के अहमदाबाद में है।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More