मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ का प्रतिनिधिमंडल मिला

NEWS SAGA DESK
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोहराय कुनामी (कार्तिक पूर्णिमा) के शुभ अवसर पर “अन्तर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 3, 4 और 5 नवम्बर 2025 को टीटीपीएस, ललपनिया (बोकारो) स्थित लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ परिसर में आयोजित होगा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में संगठन के अध्यक्ष बबुली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू, मिथिलेश किस्कू, मांझी बाबा (जमशेदपुर) बिंदे सोरेन, सुरेन्द्र टुडू, बुधन सोरेन, सुखराम बेसरा, मेघराज मुर्मू, संतोष हेंब्रम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More