NEWS SAGA DESK
रांची। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह बदलाव 28 और 29 अक्टूबर 2025 की यात्रा प्रारंभ तिथियों पर लागू रहेगा।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 13352 अल्लापुझा–धनबाद एक्सप्रेस (28 अक्टूबर) तथा 02832 भुवनेश्वर–धनबाद स्पेशल (29 अक्टूबर) अब अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला–हटिया–रांची–मुरी के स्थान पर राउरकेला–चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी होकर चलेगी।
इसी प्रकार 15028 गोरखपुर–संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस (29 अक्टूबर) और 18310 जम्मू तवी–संबलपुर एक्सप्रेस (28 अक्टूबर) को मुरी–चांडिल–राउरकेला मार्ग से संचालित किया जाएगा, जबकि इनका पूर्व निर्धारित मार्ग मुरी–हटिया–राउरकेला था।
इसके अलावा 18452 पुरी–हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस (29 अक्टूबर) अब राउरकेला–चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मुरी होकर चलेगी।
22358 गया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (29 अक्टूबर) को रांची–मुरी–पुरुलिया–चांडिल–राउरकेला मार्ग से चलाया जाएगा, वहीं 08186 दुर्ग–हटिया स्पेशल (29 अक्टूबर) राउरकेला–चांडिल–पुरुलिया–मुरी मार्ग से संचालित होगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपने ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत
रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...
No Comment! Be the first one.