एसआईआर को लेकर सीईओ की समीक्षा बैठक, पैतृक मैपिंग कार्य तेजी और त्रुटिरहित पूरी करने का निर्देश

News Saga Desk

रांची | झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को कम से कम दस्तावेज देने पड़ें, इसके लिए 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की पैतृक मैपिंग का कार्य तेजी और त्रुटिरहित ढंग से पूरी की जाए।

के. रवि ने सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर और शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएं, जिनमें सभी बीएलओ अनिवार्य रूप से शामिल हों। बीएलओ को भौतिक सत्यापन के बाद सभी मतदाताओं का डेटा बीएलओ ऐप पर दर्ज करने को कहा गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कैंप स्थलों पर हाई स्पीड इंटरनेट और पर्याप्त कंप्यूटर ऑपरेटरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे पुनरीक्षण कार्य के लिए सटीक और अद्यतन डेटा उपलब्ध हो सकेगा।

समीक्षा के दौरान के. रवि कुमार ने बुक ए कॉल विथ बीएलओ सुविधा की भी समीक्षा की और कहा कि इस सेवा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक मतदाता इसका लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी जिलों के पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

Read More News

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

झारखंड स्थापना दिवस पर सभी 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़े प्रतिभागी

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर रांची सहित सभी 24 जिलों में रन फॉर क्लीनलीनेस का आयोजन हुआ।...

झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।...

Read More