JAC बोर्ड परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 3 से 23 फरवरी तक होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

News Saga Desk

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। तय शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलेंगी।

10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा 17 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी, जबकि 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 23 फरवरी तक जारी रहेगी।

परीक्षा का समय
  • मैट्रिक (10वीं): सुबह 9:45 AM – दोपहर 1:00 PM
  • इंटर (12वीं): दोपहर 2:00 PM – शाम 5:15 PM
  • पहले दिन व्यावसायिक विषयों की परीक्षा ली जाएगी
  • सभी छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा
एडमिट कार्ड और प्रैक्टिकल परीक्षा

छात्रों के प्रवेश पत्र (Admit Card) जल्द ही JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
प्रायोगिक परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।

इस बार करीब 7 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे समय से तैयारी करें और प्रवेश पत्र उपलब्ध होते ही डाउनलोड कर अपडेट करें।

Read More News

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

झारखंड स्थापना दिवस पर सभी 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़े प्रतिभागी

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर रांची सहित सभी 24 जिलों में रन फॉर क्लीनलीनेस का आयोजन हुआ।...

झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।...

Read More