News Saga Desk
रांची। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर राजधानी रांची में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। 29 नवंबर को बरियातू स्थित आरोग्य भवन में ‘धरती आबा संग्रहालय’ का शुभारंभ किया जाएगा, साथ ही ‘क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा’ पुस्तक का लोकार्पण भी किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन की अध्यक्षता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष एवं पद्मभूषण राम बहादुर राय करेंगे।
कार्यक्रम में विकास भारती विशुनपुर के सचिव एवं पद्मश्री अशोक भगत भी उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, रांची और विकास भारती विशुनपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
No Comment! Be the first one.