UPSC NDA CDS 2026: ऑफिसर रैंक भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 845 पदों पर मौका

News Saga Desk

सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। UPSC ने NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी) और CDS (कंबाइंड डिफेंस सर्विस) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस साल दोनों परीक्षाओं के माध्यम से कुल 845 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
डिफेंस सर्विस में जाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह आवेदन करने का सही समय है।

कितने पदों पर भर्ती होगी?

  • NDA 2026 के माध्यम से कुल 394 पदों पर भर्ती होगी (आर्मी, नेवी और एयरफोर्स विंग)।
  • CDS 2026 के जरिए 451 पदों पर नियुक्ति होगी।

आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है।

UPSC NDA CDS 2026: ऐसे करें आवेदन

  1. UPSC की आधिकारिक साइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर NDA 2026 या CDS 2026 आवेदन लिंक चुनें।
  3. नया रजिस्ट्रेशन कर मूल जानकारी भरें।
  4. लॉगइन कर फॉर्म भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट निकालें।

NDA 2026: योग्यता

  • 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • एयरफोर्स और नेवी के लिए 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स अनिवार्य।
  • उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

CDS 2026: योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन अनिवार्य।
  • उम्र सीमा 20 से 24 वर्ष निर्धारित।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन शुरू: 10 दिसंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर 2025
  • परीक्षा तिथि: अप्रैल 2026 (सटीक डेट एडमिट कार्ड में दी जाएगी)

UPSC ने आवेदन विंडो छोटी रखी है, इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार न करने की सलाह दी गई है।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More