पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में कर्फ्यू लगाया गया

NEWS SAGA DESK

पाकिस्तान। पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले में आज सुबह छह बजे कर्फ्यू लगा दिया गया। यह शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर मीडिया को यह जानकारी दी।

दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अधिसूचना में कहा गया है कि कर्फ्यू की अवधि में टैंक जिले के जंडोला सब डिवीजन में बाजार बंद रहेंगे। सभी तरह की आवाजाही पर प्रतिबंधित रहेगी। कोक किला-खरगी हाइवे भी यातायात के लिए बंद रहेगा। आपात स्थिति में पुलिस या सुरक्षा बलों की इजाजत से और पहचान पत्र और दस्तावेज जमा करके प्रभावित रास्तों पर यात्रा की जा सकती है।

अधिसूचना में सलाह दी गई है कि सुरक्षा बलों को देखकर गाड़ी 50 मीटर पहले रोक देनी चाहिए और सभी लोगों को नीचे उतर जाना चाहिए। उल्लंघन करने पर होने वाली कार्रवाई के लिए संबंधित व्यक्ति जिम्मेदार होगा।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More