झारखंड में 60 लाख क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य, खरीद प्रक्रिया शुरू

News Saga Desk

झारखंड | झारखंड के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने इस वर्ष 60 लाख क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य तय किया है और इसकी खरीद प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। किसानों से धान की खरीद 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।

राज्यभर में धान खरीद को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 783 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी रामगोपाल पांडेय ने बताया कि किसानों को कल से भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तय दर 2450 रुपये प्रति क्विंटल है और किसानों को एक ही किश्त में राशि का भुगतान किया जाएगा।

सरकार की ओर से धान अधिप्राप्ति के लिए अब तक दो करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई है, जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन का दावा है कि खरीद और भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहेगी।

हालांकि, किसानों का कहना है कि धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया 15 नवंबर के बाद ही शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन इसमें कुछ देरी हो गई। किसानों के अनुसार इस विलंब के कारण कई किसानों ने पहले ही अपना धान निजी स्तर पर बेच दिया है। साथ ही किसानों ने सरकार से मांग की है कि एकमुश्त और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More