नेपाल आम चुनाव में विदेशी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर रोक, भारतीय वाहनों पर भी पूर्ण प्रतिबंध

NEWS SAGA DESK

काठमांडू। नेपाल के निर्वाचन आयोग ने आगामी आम चुनाव के दौरान भारतीय सहित सभी विदेशी नंबर प्लेट वाले वाहनों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। नेपाल में 5 मार्च 2026 को प्रतिनिधि सभा के चुनाव होने हैं। आयोग द्वारा जारी आचार संहिता के अनुसार, किसी भी परिस्थिति में विदेशी नंबर प्लेट वाले वाहनों को चुनावी गतिविधियों में अनुमति नहीं दी जाएगी।

आचार संहिता में स्पष्ट किया गया है कि राजनीतिक दल और उम्मीदवार केवल निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्वीकृत संख्या और प्रकार के वाहनों का ही उपयोग कर सकेंगे। वाहनों के स्वरूप में किसी भी तरह का बदलाव प्रतिबंधित रहेगा। बिना पूर्व अनुमति प्रचार के लिए वाहन इस्तेमाल करने या वाहनों पर प्रचार सामग्री लगाने की भी इजाजत नहीं होगी।

निर्देशों के मुताबिक, बिना अनुमति इस्तेमाल किए गए वाहनों और विदेशी नंबर प्लेट वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। यातायात पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को ऐसे वाहनों को जब्त कर जिला आचार संहिता स्वीकृति समिति को रिपोर्ट करने का अधिकार दिया गया है।

निर्वाचन अधिकारी की अनुमति मिलने पर कोई भी उम्मीदवार आयोग की तय शर्तों के अनुसार अपने निर्वाचन क्षेत्र या ठहराव स्थल पर अधिकतम दो दोपहिया, तिपहिया या चारपहिया वाहन इस्तेमाल कर सकेगा। जिन क्षेत्रों में वाहनों की अनुमति नहीं है, वहां अधिकतम चार घोड़ों के उपयोग की छूट दी गई है। वहीं, निर्वाचन अधिकारी की अनुमति से पैदल चलने में असमर्थ मतदाताओं को विशेष छूट दी जा सकती है, जिसमें गर्भवती और प्रसवोत्तर महिलाएं, छोटे बच्चों के साथ महिलाएं, अनाथ, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More