दक्षिणी स्पेन में भीषण रेल हादसा, 20 की मौत, 73 से अधिक यात्री घायल

News Saga Desk

दक्षिणी स्पेन में रविवार शाम एक बड़ा और दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है। कॉर्डोबा प्रांत के आदमूज इलाके के पास दो तेज रफ्तार ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 73 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलागा से मैड्रिड जा रही एक तेज रफ्तार ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई। उसी दौरान सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों ट्रेनों में करीब 500 यात्री सवार थे, जिससे हादसे की भयावहता और बढ़ गई।

रेल ऑपरेटर ने की पुष्टि

स्पेन के रेल ऑपरेटर एडीआईएफ (ADIF) ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि तेज रफ्तार ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद यह दुर्घटना हुई। आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, हादसे में 20 लोगों की मौत हुई है और 73 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गार्डिया सिविल के अधिकारियों ने भी मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि की है।

राहत और बचाव कार्य जारी

अधिकारियों के मुताबिक, कई यात्री अब भी क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे हुए हैं। घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बड़ी संख्या में एंबुलेंस और आपातकालीन टीमें मौके पर तैनात हैं। हादसे के बाद मैड्रिड के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और घायलों को छह अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

रेल सेवाएं निलंबित

हादसे के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच चलने वाली हाई-स्पीड रेल सेवाओं को एहतियातन निलंबित कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से मार्ग में चल रही ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों पर वापस भेज दिया गया। रेड क्रॉस ने भी राहत कार्य के लिए कई एंबुलेंस भेजी हैं और प्रभावित यात्रियों के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की जा रही है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More