रांची में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और भजनों का आयोजन

News Saga Desk

रांची: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचकर महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बापू के प्रिय भजनों को भी सुना और उनके विचारों को स्मरण किया।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और भविष्य में भी मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

राज्यपाल ने इस अवसर पर केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को ‘पद्म भूषण’ सम्मान से अलंकृत किया जाना राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण में शिबू सोरेन की भूमिका अहम रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More