रांची में तेज रफ्तार गाड़ी ने पांच लोगों को कुचला, एक की मौत, चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस ने तेज की तलाशी

News Saga Desk

राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार थार वाहन ने पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में हटिया सिंहमोड़ निवासी धर्मेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अन्नपूर्णा नायडू, संदीप महतो, प्रशांत गौरव और अमित सिंह शामिल हैं। सभी को तत्काल इलाज के लिए गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग रेलवे कॉलोनी में आयोजित गृह प्रवेश समारोह में शामिल होकर भोजन के बाद बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान कृष्णापुरी स्टेशन की ओर से तेज गति में आ रही थार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर डोरंडा की ओर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर चुटिया थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

फरार वाहन और चालक की तलाश में शहर के विभिन्न इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है।

Read More News

झारखंड में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना, कई विभागों में नए सचिव नियुक्त

राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार रात यानी 11 फ़रवरी 2026 को 16 आईएएस...

वंदे मातरम्‌ पहले, फिर जन गण मन: गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइन जारी, खड़े होकर देना होगा सम्मान

राष्ट्रगीत वंदे मातरम्‌ के गायन और उसके प्रस्तुतीकरण के क्रम को लेकर केंद्र सरकार ने नई व्यवस्था...

रांची में तेज रफ्तार गाड़ी ने पांच लोगों को कुचला, एक की मौत, चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस ने तेज की तलाशी

राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार थार वाहन...

Read More