झारखंड में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना, कई विभागों में नए सचिव नियुक्त

News Saga Desk

राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार रात यानी 11 फ़रवरी 2026 को 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे यथाशीघ्र अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें।

जारी अधिसूचना के अनुसार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित मस्तराम मीणा को अगले आदेश तक राजस्व परिषद का सदस्य बनाया गया है। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। मनोज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि विप्रा भाल को आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, मनोज कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है और वे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। मुकेश कुमार को अपने वर्तमान कार्यों के साथ पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

झारखंड आईएएस तबादला सूची

अधिकारी का नामनई पदस्थापना / प्रभार
मस्तराम मीणासदस्य, राजस्व परिषद
राजेश कुमार शर्मासचिव, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग
के. श्रीनिवासनसचिव, ऊर्जा विभाग
मनोज कुमारसचिव, ग्रामीण विकास विभाग
विप्रा भालसचिव, आपदा प्रबंधन विभाग
मनोज कुमारप्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल (उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी)
मुकेश कुमारअपने कार्यों के साथ सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार
उमाशंकर सिंहसचिव, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
राजीव रंजनसचिव, परिवहन विभाग
आबू इमरानसचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
संजय कुमारप्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका
संदीप कुमार सिंहश्रमायुक्त, झारखंड
घोलप रमेश गोरखनागरिक सुरक्षा आयुक्त, झारखंड
कुमुद सहायप्रमंडलीय आयुक्त, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर
रवि रंजन विक्रमप्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा
शशि रंजनअपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More