मंईयां सम्मान योजना की रुकी राशि जल्द मिलेगी, होली से पहले खातों में होगा भुगतान

News Saga Desk

झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत भुगतान से वंचित लाभुकों को राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के विभिन्न जिलों से मिली शिकायतों के बाद सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने निर्देश दिया है कि सभी पात्र लाभुकों को दोबारा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। योजना के तहत कई लाभुकों को शुरुआती किस्तें मिली थीं, लेकिन तीन-चार किस्तों के बाद भुगतान अचानक रुक गया था।

निदेशालय के अनुसार, भुगतान रुकने के पीछे मुख्य कारण दस्तावेज़ और बैंक से जुड़ी त्रुटियां रही हैं। कई मामलों में आधार कार्ड, राशन कार्ड या बैंक पासबुक में गलत जानकारी दर्ज थी। इसके अलावा नाम, जन्मतिथि, पता या बैंक खाता संख्या में अंतर, बैंक खाते का आधार से लिंक नहीं होना तथा आधार और बैंक रिकॉर्ड में विसंगति जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं।

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि जिन लाभुकों ने योजना की सभी शर्तें पूरी कर ली हैं, लेकिन तकनीकी या दस्तावेज़ संबंधी त्रुटियों के कारण भुगतान नहीं हो पाया, उनकी जानकारी तुरंत सुधार कर राशि जारी की जाए।

निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि फरवरी माह की किस्त होली से पहले लाभुकों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। इस माह के अंत तक योजना के 51 लाख से अधिक लाभुकों को एक माह की राशि का भुगतान किया जाएगा। इससे पहले पिछले माह भी लगभग 51.02 लाख लाभुकों के खातों में राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।

जिलों को लाभुकों के कागजात में किसी भी प्रकार की त्रुटि को जल्द सुधारने का निर्देश दिया गया है, ताकि सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ समय पर मिल सके और कोई भी लाभुक भुगतान से वंचित न रहे।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More