ईरान के गेराश के पास भूकंप से दहशत, न्यूक्लियर टेस्ट की चर्चा पर चुप्पी

News Saga Test

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इजरायल और अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच मंगलवार को दक्षिणी ईरान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई।

USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। झटके महसूस होते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। क्षेत्र में पहले से चल रहे तनाव के कारण कुछ लोगों ने इसे लेकर कयास लगाए कि कहीं यह किसी परमाणु परीक्षण का परिणाम तो नहीं है। हालांकि, ऐसे दावों की पुष्टि करने वाली कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

भूकंप का समय और स्थान

यह भूकंप 3 मार्च 2026 को स्थानीय समय (UTC+05:30) के अनुसार दोपहर 12:24 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र दक्षिणी ईरान के गेराश शहर से लगभग 52 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था। भूकंप का अक्षांश 28.036°N और देशांतर 53.789°E दर्ज किया गया।

भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, ईरान सक्रिय फॉल्ट लाइनों वाले क्षेत्र में स्थित है, जहां इस तरह के मध्यम तीव्रता के झटके आम हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि प्राकृतिक भूकंप और भूमिगत परमाणु विस्फोट से उत्पन्न होने वाले सीस्मिक पैटर्न में स्पष्ट अंतर होता है, जिसे वैज्ञानिक उपकरणों के जरिए पहचाना जा सकता है।

Read More News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा समूह के बीच बड़ी औद्योगिक पहल, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टाटा...

Read More