सिगरेट नहीं मिली तो दबंगों ने फूंक दी दुकान, 10 लाख का नुकसान

News saga Desk

मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां सिगरेट नहीं देने की बात पर नाराज कुछ दबंग युवकों ने एक किराना और जनरल स्टोर में आग लगा दी। आग लगने से दुकान में रखा सामान, नकदी और शादी के लिए खरीदा गया सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दुकानदार को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव स्थित निराला टोला में बुधवार देर रात हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था।

दुकान मालिक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि देर रात करीब चार युवक उनकी दुकान के पास पहुंचे और बंद शटर को पीटने लगे। जब वह बाहर आए तो युवकों ने सिगरेट की मांग की। राजेश ने बताया कि उस समय दुकान में सिगरेट खत्म हो चुकी थी, इसलिए उन्होंने देने से मना कर दिया। सिगरेट नहीं मिलने पर युवक भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने की कोशिश करने लगे। स्थानीय लोगों के जुटने पर वे वहां से चले गए, लेकिन जाते-जाते गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर गए थे।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More